स्माम किसान योजना 2023 हमारी सरकार द्वारा किसानों के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत देश के सभी किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा। दोस्तों जैसे कि हम जानते हैं भारत एक कृषि प्रधान देश है और ऐसे में किसानों के लिए खेती को आसान बनाना और इनकी स्थिति को बेहतर बनाए रखना सरकार का उद्देश्य है। इसी चीज को मध्य नजर रखते हुए सरकार द्वारा यह योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत किसानों को बेहतर उपकरण खरीदने के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको SMAM Yojana में पंजीकरण करवाना होगा।
SMAM Yojana 2023
स्माम किसान योजना (SMAM Sub Mission On Agriculture Mechanization ) हमारे देश के किसानों के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी ताकि वह बेहतर उपकरण खरीद सके और खेती को आगे बढ़ाएं। जैसे कि हम सब जानते हैं कि देश एक आधुनिकता के लिए जाना जाता है और आधुनिकता उपकरण का इस्तेमाल होता है। और जब खेती की बात आती है तो खेती में भी इसी तरह के उपकरण का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन अब भी देश के कुछ ऐसे गरीब किसान हैं जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर है और उन्हें उपकरण खरीदने का मौका नहीं मिलता। इसी चीज को मध्य नजर रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा SMAM Yojana की शुरुआत की गई, ताकि किसान खेती के लिए आधुनिक उपकरण खरीदे और बिना कोई परेशानी हो तो अपनी खेती बाड़ी एक आधुनिक तरीके से शुरू करें।

यह भी पढ़े: PM Kisan FPO Yojana
SMAM Yojana Application Form
इस योजना के तहत सरकार किसानों को आधुनिक उपकरण खरीदने के लिए 50 से 80% तक सब्सिडी प्रदान करेगी। इस योजना से हमारे सरकार का कहना था कि पुरानी खेती से ना पैदावार को बढ़ाया जा सकता है और ना ही फसल को कीड़ों से बचाया जा सकता है। इन्हीं कठिनाइयों से फसल को बचाने के लिए सरकार द्वारा यह एक बहुत महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है किसानों की ओर। तो चलिए जानते हैं कि इस योजना का उद्देश्य क्या है?
स्माम किसान योजना 2023 का उद्देश्य
- स्माम किसान योजना का मुख्य उद्देश्य है कि किसानों को उपकरणों के लिए सब्सिडी प्रदान की जाए खेती-बाड़ी को बिना नुकसान के आगे बढ़ाया जाए।
- इस योजना के तहत किसानों को 50 से 80% तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
- SMAM Yojana 2023 का उद्देश्य है कि देश के गरीब किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए ताकि वह उपकरण खरीद के काम को आगे बढ़ाएं।
- इस योजना का उद्देश्य था कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाया जाए।
- इस योजना का उद्देश्य है कि किसानों की फसल भी बेहतर हो और उनकी नियत खेती करना भी आसान हो जाए।
- SMAM Kisan Yojana 2023 का उद्देश्य है कि उपकरण इस्तेमाल करने से गुणवत्ता बेहतर हो फसल सुरक्षित रहे और भूमि के हर हिस्से में फसल उगाई जा सके।
यह भी पढ़े: न्यूनतम समर्थन मूल्य
SMAM Kisan Yojana 2023 के लाभ
- स्माम किसान योजना का मुख्य यह है कि सरकार द्वारा किसानों को उपकरण खरीदने के लिए 50 से 80% तक सब्सिडी प्राप्त होगी।
- किसानों के लिए खेती करना अब काफी आसान हो जाएगा।
- फसल की गुणवत्ता बेहतर होगी।
- किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
- भूमि के हर हिस्से को अच्छे से इस्तेमाल किया जाएगा।
- फसल एकदम सुरक्षित होगी।
- एससी एसटी और ओबीसी वर्ग वाले लोगों को अधिक लाभ प्राप्त होंगे।
स्माम किसान योजना 2023 जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- भूमि विवरण जोड़ते समय रिकॉर्ड करने के लिए भूमि का अधिकार।
- वोटर आईडी कार्ड
- निवासी प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक की कॉपी
स्माम किसान योजना 2023 आवेदन प्रक्रिया
राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी SMAM Kisan Yojana 2023 में आवेदन लेना चाहते हैं, उन्हें नीचे दिए गए प्वाइंट्स को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले आपको इस योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा |
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने एक होम पेज खूलकर आएगा।

- यहां आपको रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको फार्मर का ऑप्शन दिखाई देगा इस? ऑप्शन पर क्लिक करें।

- इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा वहां आपको अपना राज्य या प्रदेश बताना होगा और उसके साथ ही आपको अपना आधार नंबर भी दर्ज करना होगा। यहां आप और ऑप्शंस भी मिलेंगे आप किसी का भी विकल्प कर सकते हैं

- आधार नंबर दर्ज करने के बाद ही आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा यहां आपको एक फोन दिखाई देगा। इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी आपको अच्छे से दर्ज करनी होगी।
- सभी जानकारी अच्छे से दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
- सबमिट के बटन पर क्लिक करने के बाद आपको अपने सारे दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे। इस तरह से आप का पंजीकरण सफल हो जाएगा
ध्यान रहे आप अपनी जानकारी सही-सही भरें। जरा सी भी जानकारी गलत होने पर आपका फॉर्म कैंसिल हो सकता है।
हेल्पलाइन नंबर सूची
- उत्तराखंड – 0135- 2771881
- उत्तर प्रदेश – 9235629348, 0522-2204223
- राजस्थान – 9694000786, 9694000786
- पंजाब- 9814066839, 01722970605
- मध्य प्रदेश- 7552418987, 0755-2583313
- झारखंड – 9503390555
- हरियाणा – 9569012086
- बिहार – 9431818911, 9431400000