हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती नारी संबल योजना 2024- ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व लाभ

दोस्तों आज हम आपको हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती नारी संबल योजना के बारे में बता रहे हैं और हम आपको यह भी बताएंगे कि यह योजना खासतौर पर बुजुर्ग महिलाओं के लिए है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए क्या पात्रता होनी चाहिए और कौन कौन से दस्तावेज इसमें शामिल करने हैं और HP Swaran Jayanti Nari Sambal Yojana का उद्देश्य क्या है इसका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया किस तरह की जाती है इन सभी बातों की जानकारी हम इस आर्टिकल के द्वारा आपको बताएंगे इसलिए इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें।

HP Swaran Jayanti Nari Sambal Yojana

हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती नारी संबल योजना 2021 की घोषणा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने मार्च 2021 में की है जिसके अनुसार गरीब परिवार की बुजुर्ग महिलाएं इसका लाभ उठा सकती हैं जब हिमाचल प्रदेश सरकार ने विधानसभा में 2021 का बजट पेश किया था उसी समय इस योजना की घोषणा भी की थी। HP Swaran Jayanti Nari Sambal Yojana के अंतर्गत जो बुजुर्ग महिलाएं यह एक खास आयु वर्ग की होंगी और एक गरीब परिवार से होंगी उन्हें इसका लाभ दिया जाएगा और पेंशन के रूप में ₹1000 महीना दिया जाएगा जिससे वह अपना खर्चा खाना पीना है और दवाई कर सके। इस योजना का लाभ उन गरीब परिवार की बुजुर्ग महिलाओं को पहुंचेगा जिनकी इनकम कम है और वह अपना पालन पोषण नहीं कर पाते इससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार पैदा हुआ।

HP Swaran Jayanti Nari Sambal Yojana
HP Swaran Jayanti Nari Sambal Yojana

यह भी पढ़े: अटल पेंशन योजना 

योजना का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की बुजुर्ग महिलाएं है जो 15 अप्रैल 2021 को अपने 50 वर्ष की उम्र को पहुंच जाएगी इसलिए इस योजना का नाम स्वर्ण जयंती नारी संबल योजना रखा गया है। इस से बुढ़ापे में उन्हें वित्तीय सहायता तो मिलेगी साथ में सामाजिक सुरक्षा भी बढ़ेगी। इस योजना का उद्देश्य यह है कि बुजुर्ग महिलाओं को किसी तरह की परेशानी न हो उन्हें पेंशन के रूप में ₹1000 महीना सरकार की तरफ से दिया जाएगा। जो बुजुर्ग महिला जो 50 वर्ष से ऊपर की हैं अगर वह किसी पेंशन योजना का लाभ उठा रहे हैं तो उन्हें इस का पात्र नहीं माना जाएगा इस योजना का उद्देश्य ही है कि जिनके पास आय का कोई साधन नहीं है या बहुत कम है उन्हीं को लाभ पहुंचाना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है।

Highlight Of Swaran Jayanti Nari Sambal Yojana

योजना का नामस्वर्ण जयंती नारी संबल योजना 2024
विभागसमाज कल्याण विभाग
घोषणामुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी
राज्यहिमाचल प्रदेश
बजट55 करोड रुपए
लाभार्थीप्रदेश की बुजुर्ग महिलाएं
आधिकारिक वेबसाइटजल्द ही जारी होगी।

स्वर्ण जयंती नारी संबल योजना के लाभ 

  • स्वर्ण जयंती नारी संबल योजना के लाभ सिर्फ उन्हीं बुजुर्ग महिलाओं को पहुंचेगा जिनकी उम्र 50 वर्ष से अधिक है।
  • ₹1000 महीना पेंशन के रूप में होने दिया जाएगा।
  • ऐसे बुजुर्ग महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
  • इससे उनके रोजमर्रा के खर्च के लिए उन्हें किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
  • इस योजना से प्रदेश की लगभग 60000 बुजुर्ग महिलाओं को इसका लाभ पहुंचेगा।
  • 65 से 69 साल तक की बुजुर्ग महिलाओं को बिना किसी आय सीमा के इसका लाभ पहुंचेगा।
  • इस योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है की पात्र बुजुर्ग महिलाओं को पेंशन सीधे उनके अकाउंट में मिलेगी उन्हें किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

यह भी पढ़े: एलआईसी वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना

Swaran Jayanti Nari Sambal Yojana में पात्रता 
  • बुजुर्ग महिलाओं को हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • इस पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए 50 साल से ऊपर यानी 65 से 69 साल तक की बुजुर्ग महिला ही इसका लाभ उठा सकती हैं।
  • कोई भी आय का मापदंड इसमें तय नहीं किया गया है।
  • जो बुजुर्ग महिलाएं पहले से किसी पेंशन योजना का लाभ उठा रही है उन्हें इन का पात्र नहीं समझा जाएगा और वह इस योजना का लाभ नहीं उठा सकती।
  • ऐसी बुजुर्ग महिलाएं जो किसी संपन्न परिवार से हैं वह भी इसका लाभ नहीं उठा सकती हैं।
  • यह योजना केवल गरीब बुजुर्ग महिलाओं के लिए हैं जिनकी आय का कोई सोत्र नहीं है।
योजना में लगने वाले आवश्यक कागजात
  • स्थाई निवासी प्रमाण पत्र होना जरूरी है।
  • आधार कार्ड 
  • आयु प्रमाण पत्र  
  • आय के साधन का प्रमाण 
  • बैंक अकाउंट नंबर 
  • आवेदक का या घर के किसी सदस्य का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर 
  • पासपोर्ट साइज फोटो

स्वर्ण जयंती नारी संबल योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया

स्वर्ण जयंती नारी संबल योजना में आवेदन करने के लिए अभी तक सरकार ने कोई ऑफिशियल वेबसाइट या कोई गाइडलाइन अभी तक जारी नहीं की है जैसे ही कोई गाइडलाइन या सरकारी वेबसाइट जारी होगी उसकी सूचना में तुरंत आपको देंगे।

National Portal Of India- india.gov.in

Leave a Comment