राज मत्स्य योजना पोर्टल 2024: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, लाभ व पात्रता जाने

पशुपालकों एवं किसानों का विकास करने का सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किया जाता है। जिसके लिए सरकार विभिन्न योजनाएं संचालित करती है। इन योजनाओं के माध्यम से नागरिकों को सामाजिक एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। आज हम आपको राजस्थान सरकार द्वारा आरंभ की गई ऐसी योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जिसका नाम राज मत्स्य योजना है। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा एक portal आरंभ किया गया है जिसके माध्यम से लाभार्थियों को मत्स्य विभाग की सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। इस लेख को पढ़कर आपको Raj Matsya Yojana Portal 2024 का पूरा ब्यौरा प्राप्त होगा। इसके अलावा आपको इस योजना से जुड़ी अन्य जानकारियां भी प्रदान की जाएगी।

Raj Matsya Yojana Portal 2024

राजस्थान सरकार द्वारा राज मत्स्य योजना पोर्टल launch किया गया है। इस portal के माध्यम से मत्स्य विभाग की योजनाओं का लाभ नागरिकों तक पहुंचाया जाएगा। नागरिकों द्वारा अब विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आवेदन करने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वह घर बैठे इस portal के माध्यम से मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे। इस प्रक्रिया से समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में पारदर्शिता भी सुनिश्चित की जा सकेगी  किसानों द्वारा इस पोर्टल के माध्यम से आवेदन की स्थिति देखी जा सकेगी। यह योजना किसानों के जीवन स्तर को सुधारने में कारगर साबित होगी। इसके अलावा इस योजना के संचालन से किसानों की आय में भी वृद्धि होगी। यह पोर्टल प्रणाली में पारदर्शिता भी लाएगा। इसके अलावा सभी लाभार्थियों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित होगी।

Raj Matsya Yojana
Raj Matsya Yojana

यह भी पढ़े: मत्स्य संपदा योजना

राज मत्स्य योजना पोर्टल 2024 का उद्देश्य

  • राज मत्स्य योजना का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मुहैया कराना है।
  • अब नागरिकों को मत्स्य विभाग की योजनाओं के अंतर्गत आवेदन करने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • वह घर बैठे इस पोर्टल का लाभ प्राप्त करके विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।
  • इस प्रक्रिया से समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में पारदर्शिता भी सुनिश्चित की जा सकेगी।
  • किसान इस पोर्टल के संचालन से डिजिटल प्रक्रिया से भी जुड़ सकेंगे।

Key Highlights Of Raj Matsya Yojana Portal 2024

योजना का नामराज मत्स्य योजना पोर्टल 2024
किसने आरंभ कीराजस्थान सरकार
लाभार्थीराजस्थान के नागरिक
उद्देश्यविभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आवेदन करने की ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध करवाना
साल2024
राज्यराजस्थान
आवेदन का प्रकारऑनलाइन

राज मत्स्य योजना पोर्टल 2024 पर उपलब्ध योजनाएं

  • खुदरा मछली बाजार एवं संसाधनों के विकास हेतु योजना
  • मोबाइल/खुदरा रंगीन मछली विक्रय केंद्र कियोस्क की स्थापना हेतु बनाई गई योजना
  • प्रशीतित ट्रक के कराई हेतु बनाई गई योजना
  • फिश फीड इकाई की स्थापना
  • कोल्ड स्टोरेज के निर्माण की योजना
  • कोल्ड स्टोरेज के पुनरुद्धार हेतु योजना
  • इंसुलेटेड ट्रक के क्रय हेतु बनाई गई योजना
  • मोटर साइकिल आइस बॉक्स साहित्य कराई हेतु साइकिल आइस बॉक्स की योजना
  • मछुआरों के लिए सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना
  • प्रशिक्षण एवं कौशल विकास योजना
  • सेविंग कम रिलीफ योजना
  • केज कल्चर के लिए अनुदान योजना
  • मछली पालन के लिए निजी जमीन पर तालाब का निर्माण
  • मछली पालन पर प्रथम वर्ष में होने वाले उपादान पर खर्च
  • खारे पानी में झींगा पालन के लिए तालाब का निर्माण
  • खारे पानी का पालन पर प्रथम वर्ष में होने वाले उपादान पर खर्च
  • मत्स्य बीज हेचरी की स्थापना
  • मछली पकड़ने के शिल्प
  • नाव के क्रय हेतु रिसर्कुलेटरी एक्का कल्चर सिस्टम

Raj Matsya Yojana Portal 2024 के लाभ तथा विशेषताएं

  • इस योजना को राजस्थान सरकार द्वारा आरंभ किया गया है।
  • इस portal के माध्यम से प्रदेश के किसान मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
  • राज मत्सय portal पर इन योजनाओं से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध होगी।
  • अब नागरिकों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आवेदन करने के लिए कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • वह घर बैठे इस पोर्टल के माध्यम से मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
  • इस प्रक्रिया से समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में पारदर्शिता भी आएगी।
  • नागरिकों द्वारा एसएसओ आईडी आई मित्र के माध्यम से इन योजनाओं के अंतर्गत आवेदन किया जा सकता है।
  • नागरिक इस पोर्टल के माध्यम से आवेदन की स्थिति भी जान सकते हैं।
राज मत्स्य योजना पोर्टल 2024 की पात्रता
  • आवेदक राजस्थान का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • सभी वर्ग के नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त करने के पात्र होंगे।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी आदि।

राज मत्स्य योजना पोर्टल 2024 पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको राज मत्स्य पालन योजना की Official Website पर जाना होगा।
Raj Matsya Yojana Portal
Raj Matsya Yojana Portal
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर home page खोलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको पंजीकरण करे के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर आपको पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज करनी होंगी।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को upload करना होगा।
  • इसके बाद आपको submit के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप राज मत्स्य योजना पोर्टल पर पंजीकरण कर सकेंगे।

संपर्क विवरण

  • Toll free number- 0141-2742548
FAQs
इस योजना को किसके द्वारा आरंभ किया गया है?

इस योजना को राजस्थान सरकार द्वारा आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से मत्स्य विभाग की योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकेगा।

Raj Matsya Yojana Portal को आरंभ करने का उद्देश्य क्या है?

इस पोर्टल को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य सभी लाभार्थियों तक विभिन्न योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। जिससे कि पात्र लाभार्थी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर के आर्थिक एवं सामाजिक रूप से प्रगति कर सकें।

कोई भी समस्या आने की स्थिति में कहां संपर्क किया जा सकता है?

कोई भी समस्या आने की स्थिति में नागरिकों द्वारा विभाग कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा अपनी कंप्लेंट ऑनलाइन भी दर्ज करवाई जा सकती है।

क्या मत्स्य विभाग की योजनाओं के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन भी किया जा सकता है?

हां मत्स्य विभाग की योजनाओं के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। यह आवेदन विभाग कार्यालय में जाकर किया जा सकता है।

Leave a Comment