हरियाणा ई-खरीद पोर्टल 2024- E- Kharid Farmer Online Registration

आइये चर्चा करते है हरियाणा ई-खरीद पोर्टल ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करे और E- Kharid Farmer स्कीम के लाभ, मुख्य विशेषताएं एवं योजना से जुडी जानकारी के बारे में

हरियाणा ई-खरीद पोर्टल:- हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा ई-खरीद पोर्टल को राज्य के किसानों के लिए आरंभ कर दिया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के जो किसान अपनी फसल को बेचना चाहते हैं वह इस ऑनलाइन पोर्टल से आसानी से बैच सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से फसल बेचने के लिए सबसे पहले किसानों को इस में पंजीकरण करवाना होगा। तो चलिए दोस्तों आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से Haryana E- Kharid Portal 2024 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे जैसे इसका उद्देश्य क्या है इसके लाभ क्या हैं आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज क्या है तथा इसके पंजीकरण की प्रक्रिया क्या है। आपसे निवेदन है कि कृपया हमारे इस लेख को विस्तार से पढ़ें।

(ekharid.in) Haryana E Kharid Portal

इस पोर्टल को हरियाणा राज्य के किसानों की फसल के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए शुरू किया गया। पोर्टल के माध्यम से किसान बुवाई के समय अपनी फसल के बारे में सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा उस फसल को सही कीमत पर बेच भी सकते हैं। इस पोर्टल से सभी जानकारी सही-सही प्राप्त करने के लिए किसानों को पंजीकरण के समय बुवाई का सही सही विवरण दर्ज करना होगा। ई-खरीद ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से राज्य के किसान घर बैठे ही इंटरनेट के माध्यम से आसानी से व्यापार कर सकते हैं।  अगर आप भी अपनी फसल की जानकारी प्राप्त करके उसे बेचना चाहते हैं तो आपको जल्द से जल्द इस पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा तभी आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

Haryana E Kharid Portal
Haryana E Kharid Portal

यह भी पढ़े: हरियाणा मेरी फसल मेरा ब्यौरा 

हरियाणा सरकार द्वारा 25 मई तक खरीदा जाएगा गेहूं

प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा यह सूचना प्रदान की गई है कि इस साल 50% कम गेहूं की खरीद हुई है। इसका मुख्य कारण निर्यात का खुला होना था। इस साल निर्यात खुले होने की वजह से न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक रेट पर गेहूं की बिक्री हुई है परंतु अब केंद्र सरकार द्वारा निर्यात पर रोक लगा दी गई है। अब हरियाणा की मंडियों में 25 मई तक गेहूं की खरीद की जाएगी। इसलिए जिन किसानों के पास गेहूं का स्टॉक मौजूद है वह मंडी में आकर अपने गेहूं के स्टॉक को बेच सकते हैं।

प्रदेश सरकार ने इस साल 85 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य रखा था। प्रदेश में 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू की गई थी। परंतु अब तक 40.71 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा सका है। यह गेहूं 304324 किसानों ने ही न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचा है। इन किसानों को सरकार ने 8204.51 करोड़ रुपए का भुगतान एमएसपी के रूप में किया है। अभी आगे चलकर सरकार द्वारा ओर गेहूं की खरीद की जाएगी। साथ ही हरियाणा सरकार ने सूखे एवं टूटे हुए गेहूं की 18% खरीद करने पर भी परमिशन प्रदान कर दी है।

ई-खरीद पोर्टल का उद्देश्य

जैसे कि हम सब जानते हैं पहले किसानों को अपनी फसल के बारे में जानकारी प्राप्त करने तथा उसे बेचने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे ऐसे में उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था और उनका भी बर्बाद होता था। इसी चीज को मद्देनजर रखते हुए हरियाणा सरकार द्वारा ई खरीद पोर्टल को आरंभ कर दिया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए बिचौलियों को कमीशन भी नहीं देना पड़ेगा और वह अपनी फसल को सही कीमत पर बेच पाएंगे। इस पोर्टल के माध्यम से किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।

हरियाणा खरीद पोर्टल के मुख्य तथ्य

पोर्टल का नामहरियाणा ई खरीद पोर्टल
किसके द्वारा शुरू किया गयाहरियाणा सरकार द्वारा
विभागहरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड
पोर्टल के लाभार्थीहरियाणा राज्य के किसान
पोर्टल का उद्देश्यकिसान अपनी फसल सही कीमत पर घर बैठे ही बेच सकें
पोर्टल के लाभअच्छी कीमत पर फसल बेच सके तथा बिक्री कर बिचौलियों से बच सकें
आवेदन का प्रकारऑनलाइन
राज्यहरियाणा
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करे

E- Kharid Farmer Online Registration के लाभ

  • इस पोर्टल के माध्यम से किसान अपनी फसल को ऑनलाइन बहुत आसानी से बेच सकते हैं।
  • अपनी फसल को बेचने के लिए किसानों को किसी विक्रीकर बिचौलियों से सामना नहीं करना पड़ेगा।
  • इस पोर्टल के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि होगी।
  • हरियाणा खरीद पोर्टल के माध्यम से अपनी फसल अच्छी कीमत पर बेच सकेंगे।
  • इस पोर्टल के माध्यम से किसानों को अपनी फसल के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए कहीं जाना नहीं पड़ेगा वह घर बैठे ही इंटरनेट के माध्यम से सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं
हरियाणा खरीद पोर्टल के दिशा निर्देश
  • ऑनलाइन पोर्टल पर अपने पंजीकरण फॉर्म भरते समय आपको जरूरी चीजें भरना आवश्यक है। 
  • इस ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के लिए आपको सभी दिशा निर्देश को ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा।
  • हरियाणा खरीद पोर्टल के आवेदन फॉर्म में चिन्हित क्षेत्र भरना।
  • किसानों के पास उनका मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • पंजीकरण फॉर्म में अपना मोबाइल नंबर सही दर्ज करें क्योंकि सभी जानकारी किसानों को मोबाइल नंबर पर एसएमएस के द्वारा प्रदान की जाएगी।
  • इस पंजीकरण फॉर्म में आपको अपने 12 अंकों का आधार नंबर भरना अनिवार्य है।
  • पंजीकरण फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करना जैसे योजना का नाम फसल का नाम वस्तु क्षेत्रफल एकड़ में अकेला नंबर अकेला नंबर दर्ज करें जहां खेती की गई है आवश्यक है।
  • पंजीकरण फॉर्म के साथ किसानों को आधार कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस पासपोर्ट वोटर आईडी कार्ड में से किसी एक की फोटो कॉपी जमा करना आवश्यक है।
  • किसानों के पास बैंक विवरण के लिए पासबुक के पहले पेज की फोटो कॉपी होनी अनिवार्य है।
  • पंजीकरण के समय किसानों को अपना बैंक खाता नंबर तथा आईएफएससी कोड सही-सही दर्ज करना होगा।
ई खरीद पोर्टल के जरूरी दस्तावेज एवं पात्रता
  • आवेदक हरियाणा का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक का किसान होना अनिवार्य है
  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • मतदाता आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • भूमि का क्षेत्रफल

हरियाणा ई खरीद पोर्टल किसान पंजीकरण की प्रक्रिया

राज्य के जो इच्छुक किसान खरीद पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाना चाहते हैं उन्हें नीचे दिए गए चरणों का पालन करना है।

Haryana E- Kharid Portal
Haryana E- Kharid Portal
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इस होम पेज पर आपको ई खरीद पंजीकरण फॉर्म का विकल्प दिखाई देगा।
  • आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खोल कर आएगा।
  • इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, गांव का नाम, तहसील, बैंक का खाता नंबर तथा पता आदि दर्ज करना है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको कंटिन्यू के बटन पर क्लिक करना है।
  • पंजीकरण करवाने के बाद आपको अधिकारिक पोर्टल पर जाकर लॉगइन करना है।
  • इस तरह से आप आवेदन की स्थिति भी जांच सकते हैं

Helpline Number

Leave a Comment