उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण 2024: Uttarakhand Shramik Panjikaran Online

आइये चर्चा करते है उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण करे और Uttarakhand Shramik Panjikaran विवरण देखने की प्रक्रिया व पंजीकरण लाभार्थी सूची चेक करने की प्रक्रिया एवं अंतर्गत आने वाली योजनाओ के बारे में ताजा खबर

उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण:- श्रमिकों की आय में वृद्धि करने का सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किया जाता है। जिसके लिए सरकार विभिन्न योजनाएं संचालित करती है। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों को सामाजिक एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। आज हम आपको उत्तराखंड सरकार द्वारा आरंभ किए गए ऐसी ही एक योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जिसका नाम उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण है। इस योजना के माध्यम से सभी श्रमिकों को अपना पंजीकरण ऑनलाइन करवाना होगा। जिसके पश्चात श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से Uttarakhand Shramik Panjikaran से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। आप हमारे इस लेख को पढ़कर पंजीकरण करने की प्रक्रिया से अवगत हो सकेंगे  इसके अलावा आपको इस योजना से जुड़ी अन्य मुख्य जानकारियां भी प्रदान की जाएंगी। तो आइए जानते हैं कैसे प्राप्त करें इस योजना का लाभ।

Table of Contents

Uttarakhand Shramik Panjikaran 2024

उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण योजना को उत्तराखंड सरकार द्वारा आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के श्रमिकों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के माध्यम से विभिन्न लाभ प्रदान किए जाएंगे। जिससे कि श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार लाया जा सके। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के सभी श्रमिकों को अपना पंजीकरण करवाना होगा। जिसके पश्चात सरकार के पास सभी श्रमिकों का एक डेटाबेस तैयार हो जाएगा।

Uttarakhand Shramik Panjikaran
Uttarakhand Shramik Panjikaran
  • इस database के माध्यम से सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जा सकेगा एवं सरकार द्वारा विभिन्न नई योजनाएं भी लांच की जा सकेंगी।
  • इस योजना के संचालन से श्रमिकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। इस योजना के अंतर्गत आवेदन online तथा offline दोनों माध्यमों से किया जा सकता है।
  • वह सभी श्रमिक जो पुल बनाने के कार्य में, सड़क बनाने के कार्य में, सिंचाई, पाइपलाइन आदि के कार्य करते हैं वह इस योजना का लाभ प्राप्त करने के पात्र होंगे।

यह भी देखे: ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन

उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण का उद्देश्य

  • उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
  • इस योजना के माध्यम से श्रमिकों को सामाजिक एवं आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी।
  • जिससे कि श्रमिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगे।
  • इस योजना के माध्यम से सभी श्रमिकों का एक डेटाबेस तैयार किया जाएगा।
  • इस डेटाबेस के माध्यम से श्रमिकों के लिए विभिन्न संचालित योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जाएगा।
  • इसके अलावा सरकार को विभिन्न योजनाओं का संचालन करने में भी सहायता प्राप्त होगी।

उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण लाभार्थी

  • जलकल में काम करने वाले श्रमिक
  • परेषण एवं वितरण का कार्य करने वाले श्रमिक
  • विद्युत उत्पादन में कार्य करने वाले श्रमिक
  • बाढ़ नियंत्रण का कार्य करने वाले
  • सुरंग का कार्य करने वाले
  • सिंचाई पानी निकासी करने वाले श्रमिक
  • पुल बनाने वाले
  • सड़क बनाने वाले
  • हवाई पट्टी बनाने वाले
  • प्लंबर
  • इलेक्ट्रिशियन
  • टेलीविजन, लिफोन मोबाइल टावर लगाने वाले
  • टावर का कार्य करने वाले
  • पाइप लाइन लगाने वाले
  • जलशाय के अंतर्गत कार्य करने वाले
  • बांध, नहर बनाने का कार्य करने वाले
  • तेल एवं गैस इंस्टॉलेशन का कार्य करने वाले मजदूर

यह भी देखे: E Shram Card List

उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण Key Highlights
योजना का नामउत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण योजना
किसने आरंभ कीउत्तराखंड सरकार
लाभार्थीउत्तराखंड के नागरिक
उद्देश्यश्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइटUttarakhand Shramik Board
साल2024
राज्यउत्तराखंड
आवेदन का प्रकारऑनलाइन तथा ऑफलाइन
विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत की जाने वाली आर्थिक सहायता
कक्षाआर्थिक सहायता(प्रति माह)
कक्षा 1 से कक्षा 5₹200
कक्षा 6 से कक्षा 8₹300
कक्षा 9 से कक्षा 10₹400
कक्षा 11 से कक्षा 12 तथा ITI₹500
ग्रेजुएट,पोस्ट ग्रेजुएट और उसके सामान डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए₹800
पॉलिटैक्निक₹1000
उच्च शिक्षा हेतु (उच्च व्यावसायिक शिक्षा)₹2500

Uttarakhand Shramik Panjikaran के लाभ तथा विशेषताएं

  • उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण योजना को उत्तराखंड सरकार द्वारा आरंभ किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से प्रदेश के श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाता है।
  • सभी श्रमिकों को इस योजना के अंतर्गत अपना पंजीकरण करवाना होगा।
  • यह पंजीकरण होने के पश्चात सरकार के पास सभी श्रमिकों का एक database तैयार हो जाएगा।
  • इस डेटाबेस के माध्यम से श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • इसके अलावा सरकार को योजनाओं का संचालन करने में भी सहायता प्राप्त होगी।
  • यह योजना श्रमिकों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने में कारगर साबित होगी।
  • इसके अलावा उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा नागरिकों द्वारा इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन किया जा सकता है।

यह भी देखे: प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना

उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण पात्रता

  • आवेदक उत्तराखंड का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • नागरिक श्रमिक होना चाहिए।
  • आवेदक के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
  • सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत केवल एक ही परिवार के सदस्य का श्रमिक कार्ड बनवाया जाएगा।
  • श्रमिक की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • श्रमिक द्वारा 1 वर्ष में 90 दिन श्रमिक के रूप में काम किया होना चाहिए।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • लेबर सर्टिफिकेट
  • मोबाइल नंबर
  • राशन कार्ड
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • शुल्क रसीद
  • परिवार रजिस्टर की नकल
  • बैंक खाता विवरण

Uttarakhand Shramik Panjikaran के अंतर्गत आने वाली योजनाएं

  • शौचालय निर्माण सहायता योजना- इस योजना के माध्यम से श्रमिकों को शौचालय का निर्माण करवाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह आर्थिक सहायता ₹12000 की होगी। आर्थिक सहायता की राशि श्रमिकों को दो बराबर किस्तों में प्रदान की जाएगी।
  • प्रसूति सहायता योजना- इस योजना के माध्यम से महिला निर्माण श्रमिक को प्रसूति की अवधि में पुत्र का जन्म होने पर ₹15000 एवं पुत्री का जन्म होने पर ₹25000 की सहायता प्रदान की जाएगी।
  • पुत्री/महिला श्रमिक के विवाह सहायता योजना- इस योजना के माध्यम से महिला श्रमिक द्वारा स्वयं के या फिर पुत्री के विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह आर्थिक सहायता की राशि ₹100000 की होगी।
  • पेंशन योजना- पंजीकृत श्रमिकों को विभिन्न प्रकार की pension भी प्रदान की जाएंगी। निर्माण श्रमिकों द्वारा 60 वर्ष की अवधि पूर्ण होने के पश्चात ₹1500 प्रति माह की pension प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा निशक्तजन pension योजना के माध्यम से भी श्रमिकों द्वारा पेंशन की प्राप्ति की जा सकती है।
  • मकान निर्माण के लिए आर्थिक सहायता- श्रमिकों को अपने मकान का निर्माण करवाने के लिए भी आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी। यह आर्थिक सहायता ₹100000 की होगी।
  • अंत्योष्टि  सहायता योजना- इस योजना के माध्यम से मृतक कामगार के अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह आर्थिक सहायता की राशि ₹10000 की होगी।
  • चिकित्सा सहायता योजना- चिकित्सा सहायता योजना के माध्यम से निर्माण श्रमिकों को बीमार होने पर आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा श्रमिकों का स्वास्थ्य बीमा भी करवाया जाएगा।
  • औजार/उपयोगी उपकरण वितरण- इस योजना के अंतर्गत श्रमिकों को टूलकिट खरीदने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह आर्थिक सहायता ₹10000 की होगी। श्रमिकों द्वारा toolkit में गैस चुला, छाता, साइकिल, सोलर लालटेन आदि जैसी चीजें खरीदी जा सकती हैं।

यह भी देखे: अटल पेंशन योजना

Uttarakhand Shramik Panjikaran के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको नजदीकी CSC केंद्र जाना होगा।
  • CSC केंद्र में आपको श्रमिक पंजीकरण करवाने की जानकारी प्रदान करनी होगी।
  • अब आपको संचालक को सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज देने होंगे।
  • सीएससी संचालक द्वारा आप का पंजीकरण किया जाएगा।
  • पंजीकरण करने के लिए सीएसपी संचालक आपसे विभिन्न जानकारियां पूछेगा जो आपको बतानी होंगी।
  • इसके बाद संचालक द्वारा सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को upload किया जाएगा।
  • इसके बाद आप का Registration form submit किया जाएगा।
  • इस प्रकार आप उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Also Check: उत्तराखंड रोजगार पंजीकरण

श्रमिक पंजीकरण ऑफलाइन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको नजदीकी श्रम कार्यालय में जाना होगा।
  • अब आपको वहां से आवेदन फॉर्म की प्राप्ति करनी होगी।
  • इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में पूछे गए सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज करनी होंगी।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म से सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को attach करना होगा।
  • इसके बाद आपको यह आवेदन फॉर्म श्रम कार्यालय में जमा करना होगा।
  • इस प्रकार आप ऑफलाइन श्रमिक पंजीकरण कर सकेंगे।

डैशबोर्ड देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की Official Website पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर होम पेज खोलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको Dashboard के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर आप Dashboard देख सकेंगे।
श्रमिकों का ब्यौरा देखने की प्रक्रिया
  • श्रमिकों का ब्यौरा देखने के लिए आपको home page पर उपलब्ध खोजें के link पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खोलकर आएगा।
  • इस पेज पर आपको श्रमिकों का ब्यौरा के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपनी पंजीयन संख्या दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको search के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • श्रमिकों का पूरा ब्यौरा आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगा।
अंशदान की जानकारी देखने की प्रक्रिया
  • अंशदान की जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको सबसे पहले खोजे के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अंशदान की जानकारी के option पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर आपको पंजीयन संख्या दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको search कर विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • संबंधित जानकारी आपकी स्क्रीन पर होगी।
योजनाओं का विवरण देखने की प्रक्रिया
  • योजनाओं का विवरण देखने के लिए आपको होम पेज पर योजनाएं के tab पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खोलकर आएगा।
  • इस पेज पर आपको योजना विवरण के विकल्प पर click करना होगा।
  • जैसे यहां पर इस विकल्प पर क्लिक करेंगे संबंधित जानकारी आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।

संपर्क विवरण

For Kumaon Division
  • Address: Labor Department, Nainital Road, Haldwani, Uttarakhand
  • Contact Number: 05946-282805
For Garhwal Division
  • Address:: Labor Department, 298- Himgiri Vihar, Ajabpur Khurd Dehradun, Uttarakhand
  • Contact Number: 0135- 2673183
  • Email ID: [email protected]

Important Links

Uttarakhand Shramik Panjikaran FAQs
उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण योजना को किसके द्वारा आरंभ किया गया है?

उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण योजना को उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।

क्या उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण ऑफलाइन माध्यम से भी किया जा सकता है?

हां उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण ऑफलाइन माध्यम से भी किया जा सकता है। ऑफलाइन पंजीकरण करने के लिए नागरिक को नजदीकी श्रम कार्यालय में जाना होगा।

कोई भी समस्या आने की स्थिति में कहां संपर्क कर सकते हैं?

कोई भी समस्या आने की स्थिति में नागरिकों द्वारा श्रम कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा नागरिक हेल्पलाइन नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं।

क्या इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कोई आयु मानदंड भी निर्धारित किया गया है?

हां इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आयु मानदंड भी निर्धारित किया गया है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए श्रमिक की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Leave a Comment